फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "people does not listen to the rahul, he accessible to cots '

‘राहुल को सुनने नहीं, खाट उठाने पहुंच रहे हैं लोग’

Sat, 10 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 10 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
"people does not listen to the rahul, he accessible to cots  '
पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट पंचायत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली। उनका कहना था कि जनता राहुल गांधी को सुनने के लिए नहीं, बल्कि उनकी खाट उठाकर भागने के लिए जुट रही है। केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने गाजियाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन


मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कालेज में आयोजित कार्यसमिति की बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में राहुल गांधी की रैली में लोगों को यही कहकर भीड़ जुटाई जा रही है कि खाट पंचायत के बाद जिस खाट पर वह बैठेंगे, उसे घर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था इस प्रकार ध्वस्त है कि यहां अपराधी पुलिस से नहीं बल्कि पुलिस ही अपराधी से डरती है। यही कारण है कि सपा कार्यकाल के दौरान ही अलग-अलग घटनाओं में जहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं, वहीं 1500 से ज्यादा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनावों में बसपा प्रमुख विपक्ष के रूप में आई थी, मगर मायावती सरकार का विरोध करने के बजाय चुपचाप बैठी रहीं।

अब चुनाव के आगाज से पहले वह फिर से सक्रिय नजर आ रही हैं। दरअसल बसपा-सपा और कांग्रेस तीनों ही समुदाय विशेष की राजनीति करते हैं। अखिलेश और मायावती के बारे में उनका कहना था कि यूपी में सरकार चाहे बुआ की हो या भतीजे की, जनता को तो टेंशन झेलनी ही है। सपा, बसपा और कांग्रेस की इसी तिगड़ी से जनता को अब भाजपा राहत दिलाएगी।

आजम खां द्वारा डा. अंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उनका कहना था कि बाबा साहेब अंबेडकर भारत रत्न से सम्मानित हैं। ऐसे में उन पर की गई अभद्र टिप्पणी पूरे भारत का अपमान है।

भाजपा इस मामले को तब तक नहीं छोड़ेगी जब तक आजम खां इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी न मांग लें और शासन उनके खिलाफ कार्रवाई न करे। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, सतेंद्र शिशौदिया, दिनेश गोयल, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।

सपा महानगर अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे एसपी सिटी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि गाजियाबाद केएसपी सिटी सपा के महानगर अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। वह पूरी तरह से पार्टी के एजेंट बने हुए हैं। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि सपा सरकार अब जाने ही वाली है।

कम से कम पुलिस की वर्दी का वह मान रखें और निष्पक्ष काम करें। भाजपा नेता ने यह टिप्पणी हाल ही में अजय शर्मा और 50 भाजपाइयों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के मामले में कही।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस में अगर दम है तो अजय शर्मा को गिरफ्तार करके दिखाए। पार्टी इस मुद्दे पर बेहद गंभीर है। दूसरी तरफ, इस संबंध में एसपी सिटी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं कहना है।



यूपी गेट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत       
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यूपी गेट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता यूपी गेट पहुंचे और माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत के बाद काफी संख्या में कार्यकर्ता उनके काफिले के साथ ही बैठक में हिस्सा लेने लिए गाजियाबाद रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed