फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People coming to court were beaten, District Judge complained to police

Ghaziabad News: कोर्ट आ रहे लोगों को पीटा गया जिला जज ने की पुलिस से शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
People coming to court were beaten, District Judge complained to police
गाजियाबाद। न्यायालय परिसर में प्रवेश के दौरान वादकारियों को रोका गया। उनके साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। रास्ता रोकने और पिटाई करने वाले कुछ लोग वकील की वेशभूषा में थे और कुछ सामान्य कपड़े पहने हुए थे... यह शिकायत जिला जज अनिल कुमार ने पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र से की है। मंगलवार को भेजे गए इस पत्र में पुलिस आयुक्त से कोर्ट की सुरक्षा और कड़ी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष हीरा लाल ने बताया जिला जज की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परिवार न्यायालय की तरफ स्थित मुख्य गेट पर वकीलों ने वादकारियों से अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा वकील की वेशभूषा में कुछ लोग और सामान्य कपड़े पहने कुछ लोगों ने वीआईपी गेट पर भी वादकारियों के अंदर आने पर उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

यह अराजकता की स्थिति अत्यंत निंदनीय है। जिला जज ने कहा है पुलिस आयुक्त से कहा है कि न्यायालय में प्रवेश करने और केस की सुनवाई के समय अधिवक्ताओं की ओर से किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल सिब्बल से मिले वकील : सोमवार को वकीलों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर सुप्रीम कोर्ट की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिला। वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश से मिलने की मांग की। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार नेहरा ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश फिलहाल अवकाश पर हैं। जल्द ही उनसे मुलाकात कर वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिला जज के स्थानांतरण की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed