{"_id":"66e5ee8b61806bc03006b6f9","slug":"people-closed-three-juice-shops-biryani-was-found-at-one-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-111965-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोगों ने बंद कराईं जूस की तीन दुकानें, एक पर मिली बिरयानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोगों ने बंद कराईं जूस की तीन दुकानें, एक पर मिली बिरयानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। इंद्रापुरी काॅलोनी में खुशी जूस काॅर्नर पर जूस में मानव मूत्र मिलाकर बेचे जाने के मामले का खुलासा हो जाने के अगले दिन शनिवार को लोगों में गुस्सा दिखाई गई। कई लोगों ने जूस की दुकानों पर जाकर खुद ही चेकिंग शुरू कर दी। तीन दुकानों को जबरन बंद करा दिया गया। लोगों ने दावा किया कि तीन में से एक दुकान पर बिरयानी रखी मिली। दुकानदार का कहना था कि यह बिरयानी वह घर से अपने लिए लाया था।
शांतिनगर कॉलोनी के सभासद सत्येंद्र बंसल ने बताया कि इंद्रापुरी कॉलोनी में जूस की कई दुकानें हैं। वह लोगों के साथ शांतिनगर और दो नंबर स्थित जूस की दुकानों पर पहुंचे। कई दुकानदारों ने अपनी पहचान छिपा रखी है। वे नाम बदलकर दुकान चला रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग से कहा गया है।
वार्ड-42 की सभासद सुनीता सोम के पति राजकुमार सोम ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी कुछ लोगों ने जूस की दुकानें खोल रखी हैं। उन्होंने भी लोगों के साथ दुकानों में जाकर जांच की। बलरामनगर में एक दुकान पर बिरयानी रखी मिली। उन्होंने बताया कि जूस में मूत्र मिलाने के मामले का लोगों पर बड़ा असर हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार को जूस की दुकानों पर बहुत कम लोग पहुंचे। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि दुकानों को बंद कराने की जानकारी मिली है। जिस दुकान पर बिरयानी मिली है, उसकी भी जांच कराई जा रही है।
जूस में मूत्र मिलाने के आरोपी को भेजा जेल
लोनी। इंद्रापुरी कॉलोनी में जूस में मानव मूत्र मिलाकर बेचने के आरोपी आमिर को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के सामने पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया है। इससे पहले हुई पूछताछ में उसने पुलिस से कहा कि वह जूस में मूत्र नहीं मिलाता था। उसने दो केन रख रखी थीं। दोनों में मूत्र था। दुकान के आसपास कोई शौचालय नहीं होने की वजह से वह लघु शंका निवारण के लिए केन का इस्तेमाल करता था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि आमिर बिना लाइसेंस के ही खुशी जूस काॅर्नर नाम से दुकान चला रहा था। दुकान में साफ-सफाई भी नहीं थी। आमिर के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
लोनी विधायक ने की एनएसए लगाने की मांग
लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जूस में मूत्र मिलाकर बेचने के आरोपी आमिर खान के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आमिर साजिश के तहत सनातन धर्म को खंडित करने का प्रयास कर रहा था। ऐसे दुकानदारों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। ऐसे लोग खाने-पीने की चीजों में जहर भी मिला सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए लोनी में जगह नहीं है।