{"_id":"67b9f2afdbb42e8c0504ca69","slug":"people-angry-over-illegal-car-parking-in-rdc-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-579269-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आरडीसी में अवैध कार पार्किंग से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आरडीसी में अवैध कार पार्किंग से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
ग़ाज़ियाबाद। आरडीसी स्थित पार्किंग में बिकने के लिए खड़ी गाडियां। संवाद
गाजियाबाद। पॉश और व्यस्ततम कॉलोनी की सड़कों पर अवैध पार्किंग कर कारों की बिक्री और खरीद करने वालों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता सुजीत तोमर का आरोप है कि स्थानीय लोग अवैध पार्किंग का विरोध करते हैं तो संचालक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
आरडीसी राजनगर में आवासीय और व्यवसायिक भवनों के सामने सड़कों पर अवैध पार्किंग के कारण सुबह से देर शाम तक जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों को भी सड़कों से निकलने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। शिकायतकर्ता सुजीत तोमर ने कारों की बिक्री और खरीद का काम करने वाले चार संचालकों के खिलाफ नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सुजीत तोमर ने बताया कि स्टार मोटर्स, देविका मोटर्स और सक्सेना मोटर्स के संचालक सड़कों पर अवैध पार्किंग करते हैं। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग सड़कों पर अवैध पार्किंग का विरोध करते हैं तो संचालक अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। पीड़ित ने कविनगर पुलिस से मामले में कार्रवाई कर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने बीएनएस 329(3) गृह अतिक्रमण, 352 शांतिभंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
-बयान-
आरडीसी राजनगर में अवैध पार्किंग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध पार्किंग हटाने के लिए अन्य विभागों की सहायता से अभियान चलाया जाएगा। नो पार्किंग जोन में पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। -स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी कविनगर।
लोनी के संयुक्त अस्पताल में तीन महीने से अल्ट्रासाउंड जांच बंद
फोटो....
- अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट और सर्जन को महिला व संयुक्त अस्पताल में किया संबद्ध
- स्टाफ की कमी से रात में नहीं हो रहे सिजेरियन प्रसव
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लोनी में संचालित 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में तीन महीने से अल्ट्रासाउंड जांच बंद है। अस्पताल में कार्यरत सर्जन को संयुक्त अस्पताल और रेडियोलॉजिस्ट को महिला अस्पताल और रेडियोटेक्नीशियन को डासना सीएचसी पर संबद्ध कर दिया गया है। डॉक्टर और कर्मचारियों के अभाव में रात में सिजेरियन प्रसव भी नहीं हो रहे हैं। अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को गंभीर बताकर दिल्ली रेफर किया जा रहा है। 12 करोड़ की लागत से बने अस्पताल की शुरुआत 20 मई 2023 से हुई। इस समय रोजाना की ओपीडी में 700 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। दो साल बाद भी अस्पताल में रात के समय प्रसव करवाए जाने की सुविधा नहीं है। अस्पताल में एक महिला रोग विशेषज्ञ हैं जो दिन में ड्यूटी करती हैं। इसके अलावा अस्पताल में कोई लेडी मेडिकल ऑफिसर (एलएमओ) नहीं है। अस्पताल में चार इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) हैं। रात के समय अस्पताल में ईएमओ और नर्सिंग स्टाफ रहता है। लोनी सीएचसी पर अप्रैल और दिसंबर तक सिर्फ 3,591 प्रसव करवाए गए, जबकि संयुक्त अस्पताल में इस अवधि में महज 900 प्रसव ही हो सके।
खराब अल्ट्रासाउंड मशीन गई जिला महिला अस्पताल
अस्पताल के उद्धाटन के समय जिला महिला अस्पताल से पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन संयुक्त अस्पताल लोनी भेजी गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही मशीन खराब होने से वापस महिला अस्पताल भेज दी गई। इस कारण से अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों और गर्भवती को दिल्ली, एमएमजी या महिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। लेकिन तीनों अस्पताल दूर होने से मरीज या गर्भवती निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर एक हजार से 1200 रुपये में जांच कराने के लिए मजबूर हैं।
डीपीटी का टीका खत्म, मेरठ में भी नहीं है आपूर्ति
- तीन और पांच साल में दो बार बच्चों को लगाया जाता है टीका
- डिप्थीरिया, पोर्टसिस और टिटनेस से बचाव करता है यह टीका
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। डिप्थीरिया, पोर्टसिस और टेटनेस (डीपीटी) बीमारी से बचाव का टीका डीपीटी खत्म हो गया है। इस कारण से बच्चों के परिजन टीका लगवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह भी जानकारी नहीं है कि टीके की आपूर्ति कब तक होगी। स्वास्थ्य विभाग में हर महीने लगभग 20 हजार डोज टीका लगाया जाता है। मेरठ में भी टीके की आपूर्ति नहीं है।
संयुक्त अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अर्चना ने बताया कि डीपीटी बच्चों के लिए महत्वपूर्ण टीका होता है। इस टीके से तीन बीमारियों से बचाव होता है। इसकी दो खुराक बच्चों को दी जाती है। पहला टीका तीन साल और दूसरा पांच साल में लगाया जाता है। डॉ.अर्चना ने बताया कि डिप्थीरिया और पोर्टसिस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। डिप्थीरिया एक जीवाणु संक्रमण है, जो गले में दर्द, बुखार, और सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकता है। डिप्थीरिया का टीका नहीं लगने पर कई बच्चों की मौत भी हो चुकी है। पोर्टसिस एक अत्यधिक संक्रामक श्वसन संक्रमण है, जो गंभीर खांसी के दौरे का कारण बनता है। टेटनेस कटाव या घावों के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। टेटनेस एक गंभीर जीवाणु संक्रमण है, जो मांसपेशियों में ऐंठन पैदा कर सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.नीरज अग्रवाल ने बताया कि जिला वैक्सीन स्टोर पर स्टॉक नहीं है, लेकिन अभी कुछ केंद्रों पर टीका मौजूद है। मेरठ से टीके की मांग की गई है, लेकिन अभी वहां पर भी आपूर्ति नहीं है। जल्द ही टीका आने के बाद लोगों को लगवाना शुरू कर दिया जाएगा।
अवैध निर्माण हटाने से रोकने पर एओए अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ मुकदमा
- टीला मोड़ थानाक्षेत्र की शालीमार सिटी अपार्टमेंट का मामला
- पार्किंग एरिया में बिना अनुमति अवैध रूप से बना स्टोर रूम
- जुलाई व सितंबर 2024 में स्टोर रूम हटाने के दिए गए थे निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित शालीमार सिटी सोसायटी के बेसमेंट स्थित पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से बने स्टोर रूम को हटाने पहुंची गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की टीम को अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष जयवीर शर्मा और सचिव आरके मिश्रा ने रोक दिया। सरकारी कार्य मेंबाधा डालने के आरोप में जीडीए के प्रवर्तन जोन आठ के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
सहायक अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि शालीमार सिटी अपार्टमेंट के पार्किंग क्षेत्र में बिना स्वीकृति के स्टोर रूम बनाया गया है। सोसायटी केही रहने वाले आरआर झा की तरफ से आईजीआरएस पर इसकी शिकायत की गई थी। जीडीए ने संज्ञान लेते हुए 26 जुलाई 2024 को स्टोर रूम हटाने के निर्देशदिए थे। कार्रवाई न होने पर 16 सितंबर 2024 को दोबारा नोटिस भेजा गया, लेकिन तब भी एओए की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि छह फरवरी 2025 को
शिकायत मिलने के बाद अवर अभियंता गिरजा शंकर मल्ल और सुपरवाइजर रामपाल, मुकेश और राजकुमार की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने एओए अध्यक्ष जयवीर शर्मा से स्टोर का सामान हटवाने को कहा। आरोप है कि अध्यक्ष और सचिव आरके मिश्रा ने स्टोर रूम से सामान हटवाने से साफ इन्कार करते हुए सरकारी कार्रवाई को रोक दिया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
काम की खबर:
मीनाक्षी भराला 27 फरवरी को करेंगी सुनवाई
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या मीनाक्षी भराला 27 फरवरी को गाजियाबाद रहेगी। डीपीओ मनोज पुष्कर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सुबह 11:00 बजे से सुनवाई करेंगी। इच्छुक महिलाएं अपनी शिकायतों और समस्याओं को लिखित में लेकर मौके पर पहुंचेगी। वहां सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। ब्यूरो
दूधेश्वरनाथ मंदिर में तीन दिन चलेगा शिवरात्रि महोत्सव
- जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
- मंदिर में बनेगा फूल बंगला, सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहेगा तैनात
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ मंदिर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाशिवरात्रि को लिए शहरभर के शिवालयों में भी तैयारियां जोरों पर हैं। दूधेश्वरनाथ मंदिर में 24 से 26 फरवरी तक आयोजन होगा। तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा व एडीएम सिटी गंभीर सिंह शनिवार को मंदिर पहुंचे। इससे पहले कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था और नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया था।
मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी फूल बंगला तैयार किया जाएगा। भक्तों के दर्शन करने के लिए बैरिकेडिंग कराई जाएगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतार बनेगी। भक्त सुविधापूर्वक कतार में दर्शन कर पाएं, इसलिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जिस समय गर्भगृह में महिलाएं दर्शन करेंगी, उस समय एक कतार को रोक लिया जाएगा। इसी प्रकार पुरुषों की कतार के लिए भी होगा। सुरक्षा के लिए बाहर से लेकर अंदर तक पुलिस तैनात रहेगी, जिसमें महिला पुलिस भी शामिल रहेंगी। महंत नारायण गिरि ने बताया कि मंदिर में सजावट का कार्य शुरू हो गया है। सड़कों पर सफाई और मरम्मत का कार्य भी हो रहा है। जलाभिषेक के लिए गंगाजल की व्यवस्था रहेगी। 25 फरवरी को मंदिर से शिव बरात निकलेगी और उसी दिन रात से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
एक डिग्री नीचे आया तापमान, सर्दी में थोड़ा इजाफा
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तड़के हवा की रफ्तार बढ़ी तो लोगों को सर्दी ने भी सिकुड़ने के लिए मजबूर कर दिया। नौ बजे के बाद धूप निकलने पर थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान में किसी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। रविवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में दाे डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे आकर 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार तक मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान दो डिग्री से बढ़कर 13 के आसपास पहुंचेगा। माह के अंत में अधिकतम पारा 30 व न्यूनतम तापमान 15 के पार होगा।