{"_id":"65e62945e03fb385710b4757","slug":"patients-suffering-from-throat-pain-and-cold-will-be-tested-for-corona-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-324694-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गले में दर्द और जुकाम वाले मरीजों की होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गले में दर्द और जुकाम वाले मरीजों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
गाजियाबाद। गले में दर्द और जुकाम वाले सभी मरीजों की कोरोना जांच होगी। जिले में इस समय 23 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 18 मरीजों में सर्दी, जुकाम और बुखार होने पर जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि लक्षण के आधार पर डॉक्टरों को कोरोना जांच कराने के लिए कहा गया है।
सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इन्फ्लूएंजा जैसे संक्रमण (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेस्पेटरी इंफेक्शन (सारी) सांस लेने में परेशानी के लक्षण कोरोना से मिलते जुलते हैं। मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आईएलआई और सारी कंट्रोल रूम बनाया है। इसके साथ ही पूरे जिले में आईएलआई और सारी मरीजों की खोज की जा रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों, क्लीनिकों को भी सर्दी, खांसी, जुकाम,बुखार और सांस लेने में परेशानी के मरीजों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।