{"_id":"6aa9a5347dc3a6f7ff049f09","slug":"patients-faced-inconvenience-in-getting-reports-due-to-network-issues-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-977898-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नेटवर्क समस्या से रिपोर्ट के लिए मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नेटवर्क समस्या से रिपोर्ट के लिए मरीज हुए परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में बीते एक सप्ताह से नेटवर्क की समस्या के लते मरीजों की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों के इलाज में देरी हो रही है और उन्हें कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। मंगलवार को भी मरीजों को परेशानी हुई।
अस्पताल में प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीज आते हैं। इनमें से करीब 600 से 700 मरीजों के रक्त की जांच की जाती है। नेटवर्क की समस्या के कारण मरीजों को पहले रिपोर्ट लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद उन्हें ओपीडी में भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, इससे काफी परेशानी हो रही है। राहुल विहार निवासी राजेश ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे अस्पताल आए थे। रिपोर्ट ऑनलाइन न आने के कारण उन्हें रिपोर्ट की लाइन में लगना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक भी उनका ओपीडी में नंबर नहीं आया। वहीं, नंदग्राम से आए संजीव झा ने बताया कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित हैं। एम्स में भी उनका इलाज चल रहा है, लेकिन नियमित जांच के लिए यहीं आना पड़ता है। ऑनलाइन रिपोर्ट न मिलने से उन्हें पहले यहां रिपोर्ट लेने आना पड़ता है, फिर एम्स जाना पड़ता है। मंगलवार को नेटवर्किंग की परेशानी होने से रिपोर्ट नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
उधर, सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में 2626 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें 1339 महिलाएं, 871 पुरुष और 436 बच्चे शामिल रहे। नेटवर्किंग की परेशानी दूर करा दी गई है।
विज्ञापन