फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Patients are getting worried due to early closure of hospital

Ghaziabad News: अस्पताल जल्दी बंद होने से मरीज हो रहे परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Patients are getting worried due to early closure of hospital
गाजियाबाद। मकर संक्रांति के सार्वजनिक अवकाश पर दोपहर 12 बजे अस्पताल बंद होने से मरीजों को इलाज कराने में परेशानी हुई। 12 बजे के बाद पहुंचे मरीजों की इमरजेंसी में भीड़ लगी रही। अस्पताल जल्दी बंद होने से काफी संख्या में मरीज बिना इलाज ही वापस लौट गए। एमएमजी अस्पताल में रोजाना 1800 से दो हजार मरीजों का पंजीकरण होता है, लेकिन मंगलवार को 968 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि अस्पताल में आए सभी मरीजों को इलाज के बाद ही भेजा गया। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 968 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 444 महिलाएं, 383 पुरुष और 141 बच्चे थे। चार गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। ओपीडी में बुखार का इलाज कराने 265 मरीज पहुंचे थे, जबकि इमरजेंसी में 67 मरीजों ने इलाज कराया। सीएमएस ने बताया कि 178 लोगों को एंटीरेबीज का टीका लगवाया गया। इनमें से 69 घायलों ने पहला डोज लगवाया। संयुक्त अस्पताल में 309 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed