{"_id":"69c445cd6b46f8f11f044c95","slug":"patient-fined-for-chewing-gutkha-then-administered-anti-rabies-injection-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-849285-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गुटखा चबाने पर मरीज से वसूला जुर्माना, फिर लगा एंटी रेबीज इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गुटखा चबाने पर मरीज से वसूला जुर्माना, फिर लगा एंटी रेबीज इंजेक्शन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे एक मरीज को गुटखा चबाना महंगा पड़ गया। एंटी डाग बाइट प्रभारी ने सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू सेवन करने के कारण घायल पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना भरने के बाद ही मरीज को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
जानकारी के अनुसार, डासना निवासी एक व्यक्ति को घर से बाहर जाते समय कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद वह बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल पहुंचा। पर्ची बनवाने के बाद वह ओपीडी के कमरा नंबर 15 में चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन प्रियदर्शी से मिला। उस समय मरीज गुटखा चबा रहा था, जिससे कमरे में बदबू फैल गई और अन्य मरीजों को भी असुविधा हुई। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत अस्पताल स्टाफ को बुलाकर मरीज पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सार्वजनिक स्थल पर गुटखा सेवन करने के नियमों के तहत 100 रुपये का चालान किया गया। साथ ही मरीज को तंबाकू के दुष्प्रभावों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक असर के बारे में भी समझाया गया। जुर्माना भरने के बाद डॉक्टर ने ओपीडी पर्ची पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने की सलाह दी, इसके बाद मरीज को वैक्सीन दी गई। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने इस कार्रवाई को अनुशासन और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में जरूरी कदम बताया।