Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Patient dies during hernia operation and chaos in hospital

डॉक्टर की लापरवाही से गई जान!: हर्निया का पहला ऑपरेशन रहा असफल, दूसरे में गई मरीज की जान; अस्पताल में हंगामा

Mon, 02 Jun 2025 11:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 11:53 AM IST
सार

गाजियाबाद के कौशांबी में एक निजी अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के दौरान एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिचितों ने अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन
Patient dies during hernia operation and chaos in hospital
मरीज की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मुजफ्फरनगर के भस्सी गांव निवासी उज्ज्वल चौधरी (35) की मौत हो गई। इसके बाद परिवार और परिचित लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। दो जून की सुबह करीब सात बजे से शुरू हुए हंगामे को पुलिस संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजन ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें सामने बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उज्ज्वल हर्निया की दिक्कत के चलते ऑपरेशन के लिए 26 मई को भर्ती हुए थे। इसके बाद डॉक्टर ने उनका पहला ऑपरेशन किया जो किसी वजह से असफल रहा। वहीं एक जून की रात डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन किया और इस दौरान उज्ज्वल की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया कि उज्ज्वल की वर्ष 2014 में शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। वर्तमान में वह राज नगर एक्सटेंशन के अजनारा इंटरगिटी में परिवार के साथ रह रहे थे। उज्ज्वल ई-कॉमर्स कंपनी में टीम लीडर के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed