फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Patient dies after gangrene operation, complaint

Ghaziabad News: गैंगरीन के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Patient dies after gangrene operation, complaint
गाजियाबाद। वैशाली स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज के पैर में हुए गैंगरीन के ऑपरेशन के आधे घंटे बाद मौत होने के मामले में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि मधुमेह और हृदय रोगी को ऑपरेशन थिएटर में पांच घंटे तक भूखा प्यास रखा गया। परिजनों के हंगामा करने के बाद ऑपरेशन हआ, लेकिन उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने मामले की जांच एसीएमओ को सौंपी है।
विज्ञापन

दिल्ली के गगन विहार एक्सटेंशन निवासी अमन भाखरी ने शिकायत में बताया कि बड़े भाई रमन भाखरी (58) के पैर की उंगली में हुए गैंगरीन के ऑपरेशन के लिए वैशाली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर पहले दिल्ली में ही कार्यरत थे। उन्होंने वैशाली के निजी अस्पताल में रमन भाखरी को 22 फरवरी की सुबह भर्ती करवाया। अमन ने बताया कि उनके बड़े भाई मधुमेह और हृदय रोगी भी थे। अस्पताल में 23 फरवरी की सुबह लगभग सात बजे उन्हें खाली पेट ओटी में ले जाया गया। दोपहर एक बजे वह बाहर नहीं आए तो ओटी में जानकारी की। वहां मौजूद स्टॉफ ने बताया कि डॉक्टर दूसरे ऑपरेशन में व्यस्त हैं। इसलिए रमन का ऑपरेशन नहीं हो पाया है। इस पर उन्होंने हंगामा किया और ओटी स्टाफ को बताया कि उनके भाई मधुमेह और हृदय के मरीज हैं। इतने लंबे समय तक भूखा-प्यासा रहना गंभीर हो सकता है। इसके बाद डॉक्टर ने उनकी एंजियोग्राफी कराने के बाद ऑपरेशन किया। लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें बताया गया कि ऑपरेशन सफल रहा है। इसके कुछ ही देर बाद बताया गया कि रमन की मौत हो गई है। अमन का आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही के कारण उनके भाई की जान गई। मामले में उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। शासन से जांच के निर्देश मिलने के बाद सीएमओ ने मामले की जांच एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम को सौंपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed