फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passengers will be able to enjoy the local flavor at RapidX stations.

Ghaziabad News: रैपिडएक्स के स्टेशनों पर खुलेंगे स्वदेशी फूड कॉरिडोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Passengers will be able to enjoy the local flavor at RapidX stations.
साहिबाबाद। रैपिडएक्स स्टेशनों पर यात्री देशी जायके का लुत्फ उठा सकेंगे। सभी स्टेशनों पर फूड गैलरी बनाई जाएगी। फिलहाल दुहाई रैपिड एक्स स्टेशन पर फूड गैलरी के लिए जगह तय कर दी गई है। वहीं एक माह के भीतर साहिबाबाद स्टेशन पर भी फूड गैलरी के लिए जगह निर्धारित कर दी जाएगी। फूड गैलरी में जितने भी स्टॉल होंगे वह स्वदेशी खाद्य सामग्री के होंगे वह चाहे, पाव भाजी हो या फिर चाट व चाय पकौड़े। अभी यह प्रक्रिया पूरा होने में समय लगेगा। रैपिड एक्स स्टेशन पर स्वदेशी का विशेष ध्यान रखा गया है। जो भी टेंडर निकाले जाएंगे फास्ट फूड की बजाय देशी जायके के लिए होंगे। फूड कॉरिडोर में देशी चटखारे में यूपी के साथ ही अन्य राज्यों के खास व्यंजन के स्टॉल लगाए जाएंगे। रैपिड एक्स ट्रेन संचालन टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब मेरठ तक का रूट क्लीयर हो जाएगा तो यह सुविधाएं शुरू होंगी। हालांकि पहले चरण में दुहाई में फूड कॉरिडोर में स्टॉल लगाने के लिए जल्द ही एनसीआरटीसी की ओर से टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed