फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passengers' lives are at risk every day in unregulated, illegal buses.

Ghaziabad News: बेलगाम डग्गामार बसों में हर दिन जोखिम में होती है यात्रियों की जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers' lives are at risk every day in unregulated, illegal buses.

विज्ञापन
साहिबाबाद। ग्रेटर नोएडा में हुए बस हादसे के बाद भी न तो परिवहन विभाग ही सजग हुआ है और न ही निजी बस संचालकों पर कोई असर पड़ा है। क्षेत्र में डग्गामार अनफिट बसें बेलगाम दौड़कर हर दिन यात्रियों की जान जोखिम में होती है और भगवान भरोसे ही वह गंतव्य तक पहुंचते हैं। इनमें सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, निजी बसें छोटी और लंबी दूरी सब पर धड़ल्ले से चल रही हैं। कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पीछे सर्विस रोड हो या फिर मोहन नगर स्थित वर्ल्ड स्कॉवयर मॉल के बराबर की सड़क व लालकुआं पर इन बसों को आसानी से देखा जा सकता है।
मोहन नगर डिपो के पास खड़ी दो डग्गामार बसें लोनी व मुरादनगर रूट पर चलती हैं। दोनों बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। वहीं, कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पीछे सर्विस रोड पर खड़ी लखनऊ जाने वाली बस में बाहर से देखने में बेहतर थी, लेकिन अंदर व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ भी नहीं था। बस में न तो फर्स्ट एड बॉक्स था और न ही अग्निशमन यंत्र लगा हुआ। जब परिचालक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर दिन क्या हादसा हो जाता है। निजी बसों में चालक-परिचालकों की मनमानी यात्रियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। वहीं, दूसरी ओर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में अपनी लाचारी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि निजी बसों पर परिवहन निगम का कोई जोर नहीं चलता है। यह स्थिति यात्रियों के लिए चिंताजनक है।
विज्ञापन



क्या बोले अधिकारी
निजी बसों को फिटनेस का सर्टिफिकेट आरटीओ कार्यालय से दिया जाता है। निजी बस संचालक आम तौर पर सीमित परमिट पर बसों का संचालन बेधड़क किसी भी मार्ग पर किया जाता है। इन बसों में लापरवाही पर आरटीओ टीम ही पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही करती है। केसरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed