{"_id":"6662cded47fcc9ccd90d7fd3","slug":"partner-murdered-property-dealer-for-taking-possession-of-property-worth-crores-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: करोड़ों की प्रॉपर्टी कब्जाने को लेकर पार्टनर ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव को नहर में फेंक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: करोड़ों की प्रॉपर्टी कब्जाने को लेकर पार्टनर ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव को नहर में फेंक दिया
Fri, 07 Jun 2024 02:38 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:38 PM IST
सार
साहिबाबाद के वसुंधरा के प्रॉपर्टी डीलर राकेश वार्ष्णेय की उनके पार्टनर राजू ने करोड़ रूपयों की प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए हत्या कर दी। वह तीन महीने से संदिग्ध परिस्थिति में गायब थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद के वसुंधरा के प्रॉपर्टी डीलर राकेश वार्ष्णेय की उनके पार्टनर राजू ने करोड़ रूपयों की प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए हत्या कर दी। वह तीन महीने से संदिग्ध परिस्थिति में गायब थे। पुलिस जांच में आया कि राजू ने दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ की मदद से प्रॉपर्टी डीलर को कई एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लगाकर घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद पार्टनर ने उनके शव को मुरादनगर के नहर में फेंक दिया बुलंदशहर पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन
नीतिखंड निवासी ममता वार्ष्णेय ने शिकायत दी कि पति राकेश वार्ष्णेय ने 28 फरवरी को अधिवक्ता के साथ डीसीपी ट्रांस हिंडन कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उन्होंने अपनी और परिवार की जान का खतरा बताया था। वहां से अधिवक्ता दीपक को कड़कड़डूमा कोर्ट छोड़ने गए थे। शाम छह बजे अंतिम बार पति से बात हुई और रात 11 बजे उनका फोन बंद हो गया। दिल्ली पुलिस से शिकायत में पता चला कि कड़कड़डूमा कोर्ट में ही राकेश से दोस्त राजू उपाध्याय मिला था। वह भी प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने पति राकेश को किसी बहाने से दूसरी जगह ले जाकर उनको अगवा कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि राजू ने घटना को अंजाम देने के लिए राकेश को एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया था। फिर उनकी हत्या करके शव को तीन दोस्तों की मदद से मुरादनगर के नहर में फेंक दिया। उधर, देर रात जब राकेश घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ममता को चिंता होने लगी। कॉल करने पर फोन भी स्विच ऑफ था। वह राजू के घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। राजू का भी नंबर तभी से बंद आ रहा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को पति की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि कड़कड़डूमा कोर्ट में राकेश और राजू की मुलाकात हुई थी जबकि अगले दिन पति की कार डीएलएफ कॉलोनी के पास चाबी लगी हुई मिली थी। उन्होंने मामले की गहनता से जांच के लिए पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई थी। बीते शनिवार को शालीमार गार्डन पुलिस ने पुलिस आयुक्त के निर्देश पर राजू के खिलाफ नामजद अपहरण समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस घटना में आज शाम चार बजे प्रेस वार्ता करेगी। इसमें पार्टनर की योजना और उद्देश्य का खुलासा करेगी।