फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Park built at a cost of lakhs falls into disrepair within a year and a half; society residents raise questions.

Ghaziabad News: लाखों रुपये से बना पार्क डेढ़ साल में बदहाल, सोसायटी के लोगों ने उठाए सवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Park built at a cost of lakhs falls into disrepair within a year and a half; society residents raise questions.
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित मर्लिन सोसायटी के सामने लाखों रुपये की लागत से विकसित एक पार्क डेढ़ साल में ही बदहाल हो गया है। आसपास की सोसायटी के लोगों में पार्क की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी है। नगर निगम ने अप्रैल 2025 में इस पार्क को विकसित कराया था।
विज्ञापन

पार्क बनने के बाद कुछ समय तक यहां हरियाली और साफ-सफाई ठीक रही। लेकिन अब नियमित रखरखाव नहीं होने से घास सूख रही है। पौधे भी खराब हो रहे हैं। निर्माण के दौरान घास, सजावटी पौधे, तारबंदी और सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप लगाए गए थे। पार्क की देखरेख के लिए माली की व्यवस्था भी की गई थी। बावजूद पार्क में जगह-जगह सूखी घास, बढ़ी हुई झाड़ियां और गंदगी दिख रही है।
विज्ञापन

रखरखाव की मांग
स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार गुप्ता ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने पार्क के रखरखाव की व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। गुप्ता ने माली की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने सबमर्सिबल पंप की जांच कराने को कहा है। साथ ही, सूखी घास और खराब पौधों को बदलकर दोबारा हरियाली विकसित कराने की मांग की है। सोसायटी के लोगों ने रखरखाव पर खर्च राशि और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की है। उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed