{"_id":"590c90474f1c1bd21044124c","slug":"parents-ruckus-at-gd-goenka-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडी गोयनका स्कूल में अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडी गोयनका स्कूल में अभिभावकों का हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। फीस बढ़ोतरी और एनुअल चार्ज पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावक आमने-सामने हैं। इसी के चलते बात करने के लिए अभिभावक शुक्रवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीडीए गोयनका स्कूल पहुंचे लेकिन प्रिंसिपल ने मिलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जिस पर अभिभावक भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक अभिभावक स्कूल के मुख्य गेट पर ही डटे रहे, लेकिन प्रिंसिपल नहीं मिली। अभिभावकों की भीड़ और हंगामा देख प्रिंसिपल ने पुलिस बुलाई ली लेकिन पुलिस के लिए भी गेट नहीं खोला गया। जिस पर पुलिस दीवार फांदकर स्कूल के अंदर दाखिल हुई।
विज्ञापन
प्रिंसिपल से मिलने के लिए घंटों धूप में इंतजार करने वाले अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई । पुलिस पहुंचने के आधे घंटे बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस की मौजूदगी में महज पांच अभिभावकों से मिलने की इज़ाजत दे दी।
विज्ञापन
अभिभावक नीरज ने बताया कि वह चार अन्य अभिभावकों के साथ प्रिंसिपल से मिलने गए। उनसे फीस वृद्धि पर बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों को हाइटेक सुविधाएं मुहैया करा रहा है, ऐसे में फीस तो देनी ही पड़ेगी।
जो लोग फीस नहीं दे सकते हैं, वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं। प्रिंसिपल द्वारा इस तरह बात करने से अभिभावक बेहद नाराज हुए। इसके बाद दोपहर एक बजे अभिभावक जिला मुख्यालय पर डीएम से मिलने पहुंचे। डीएम के विडियो कांफ्रेंसिंग में होने की वजह से एसडीएम सदर अतुल कुमार से शिकायत दर्ज करायी गई। उन्होंने अभिभावकों को 11 मई तक इंतजार करने को कहा।
बोली प्रिंसिपल
नियम के तहत फीस बढ़ोतरी की गई है, जो जायज है। अभिभावकों की संख्या अधिक थी, इस लिए गेट नहीं खोला गया। हंगामा बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को बुलाया गया और उन्हीं की मौजूदगी में अभिभावकों से बात की गई। - रीना सिंह
फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों ने निकाला कैंडल मार्च
गाजियाबाद। स्कूलों में फीस वृद्धि और स्कूल बंद करने के विरोध में अभिभावकों ने शुक्रवार की शाम शास्त्री नगर से कैंडल मार्च निकाला। अभिभावक शास्त्रीनगर राज गैस एजेंसी के पास एकत्रित हुए और कैंडल जलाकर शास्त्रीनगर चौराहा तक मार्च निकाला। स्कूल प्रबंधकों की सद्बुद्धि देने की प्रार्थना इस दौरान सीमा त्यागी, कपिल कुमार, विवेक त्यागी, संजय शर्मा आदि समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
दाखिला से मना करने पर स्कूल के खिलाफ अब सीबीएसई में शिकायत
गाजियाबाद। दिव्यांग छात्रा वैभवी को दाखिले से इंकार करने के बाद अभिभावक अब सीबीएसई से शिकायत करेंगे। वैभवी की मां रनिता सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन से पहले ही शिकायत कर चुकी हैं।
स्कूल को मान्यता सीबीएसई से है, ऐसे में वह अब सीबीएसई डायरेक्टर से भी मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगी। रनिता सिंह ने बताया कि इस मामले में वे सीएम और पीएम को भी ट्वीट कर चुकी हैं। फिलहाल अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में वह सीबीएसई डायरेक्टर के साथ ही वह पीएमओ कार्यालय जाकर भी शिकायत करेंगी।