फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Paratha Vendor Pushing Cart Dies in Road Accident

Ghaziabad News: ठेला लेकर जा रहे पराठा विक्रेता की सड़क हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paratha Vendor Pushing Cart Dies in Road Accident
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। लिंकरोड थाना क्षेत्र में वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ठेला ले जा रहे पराठा विक्रेता विजयपाल की मौत हो गई। विजयपाल मूलरूप से संभल के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले थे। हादसा 9 मार्च का है, पुलिस ने पराठा विक्रेता के बेटे ओमप्रकाश की तहरीर पर देर रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पिता विजयपाल कौशांबी के भोवापुर स्थित मकान में किराये पर रह रहे थे। यहां रहकर वह पराठा बिक्री का काम करते थे। शनिवार सुबह वह घर से ठेला लेकर बिक्री के लिए निकले थे। वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी चालक ऑटो रिक्शा छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने उनके घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंपा। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी ऑटो रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed