फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Papers ran out, RCs of more than six thousand vehicles got stuck

Ghaziabad News: कागज खत्म, छह हजार से अधिक वाहनों की अटक गई आरसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Papers ran out, RCs of more than six thousand vehicles got stuck
गाजियाबाद। संभागीय कार्यालय में आरसी का कागज खत्म होने से छह हजार से ज्यादा वाहन स्वामी परेशान हैं। इन वाहन स्वामियों को आरसी देने के लिएरोजाना टरकाया जा रहा है। गाजियाबाद संभागीय कार्यालय में रोजाना 180 से 200 वाहनों का पंजीकरण होता है। सामान्य स्थिति में भी वाहन स्वामियों को आवेदन के बाद आरसी के लिए डेढ़ से दो सप्ताह का इंतजार करना पड़ रहा था। करीब 12 दिन पूर्व आरसी का कागज ही खत्म हो गया। मांग के बाद भी तकनीकी समस्या का हवाला देकर लखनऊ से इसको नहीं भेजा गया। इस वजह से छह हजार से ज्यादा वाहनों की आरसी जारी होने का काम अटक गया। कार्यालय से कागज आपूर्ति के लिए लगातार मांग भी भेजी जा रही है। रोजाना वाहन स्वामी संभागीय कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मिल रहे हैं तो कई लोग हंगामे पर उतारू हाे रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादनगर की गंगा विहार कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोपहिया वाहन खरीदते समय डीलर ने दो सप्ताह के अंदर आरसी देने की बात कही थी, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी आरसी नहीं मिली है। ऐसे में वाहन लेकर कहीं आने जाने की स्थिति भी नहीं हो पा रही है। भोजपुर के कपिल ने बताया कि डेढ़ महीने पहले बाइक खरीदी थी। डीलर ने कहा है कि संभागीय कार्यालय से आरसी मिलेगी। यहां आने पर दोबारा आने को कहा जा रहाहै। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरसी के कागज की आपूर्ति के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। एक, दो दिन में आपूर्ति होने की संभावना है।साहिबाबाद से आए वाहन स्वामी सुरेश शर्मा ने बताया कि जिस डीलर से कार खरीदी थी, उसने दलाल का नंबर दे दिया। यहां आकर दलाल आरसी का कागज खत्म होने की बात कह रहा है, लेकिन एक हजार रुपये अलग से देने पर आरसी तुरंत दिलवाने का दावा कर रहा है। ऐसे में समझ नहीं आ रहा है कि जब कागज ही खत्म है तो दलाल कैसे आरसी दिलाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed