{"_id":"6789597446cb4462ef0306ad","slug":"painters-dead-body-found-hanging-dogs-ate-his-legs-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-554508-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला पेंटर का शव, पैर खा गए कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला पेंटर का शव, पैर खा गए कुत्ते
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के डबल टंकी मोहल्ला में एक बंद मकान में हंसराज (48) का शव फंदे पर लटका मिला। फंदे से लटके शव के दोनों पैरों और दाहिने हाथ के पंजे को कुत्तों ने खा लिया था और हड्डी लटक रही थी। हंसराज मूल रूप से बदायूं के के रहने वाले थे और रंगाई-पुताई का काम करते थे।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला डबल टंकी के लोगों ने बुधवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि एक पुराने मकान से काफी दुर्गंध आ रही है। कई दिनों से मकान की दीवार फांदकर कुत्ते भी अंदर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुई। अंदर के कमरे में मकान मालिक हंसराज का शव फंदे से लटका देखा।
एसीपी के अनुसार शव करीब छह से सात दिन पुराना है। आशंका जताई जा रही है कि दीवार फांदकर कुत्तों ने शव के दोनों पैर और एक हाथ का पंजे का मांस खा लिया है। कुत्तों का जहां तक मुंह पहुंचा उन्होंने शव को नोंच डाला। हंसराज अपने परिवार से अलग रहते थे। हंसराज शराब पीने के आदी थे और परिवार से संपर्क नहीं थे। पुलिस की जांच में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
भाई के परिवार की थी जिम्मेदारी
हंसराज के बहनोई चेतन कुमार ने बताया कि हंसराज मूल रूप से गांव जगत सकानू थाना अलापुर जनपद बंदायू के रहने वाले थे। हंंसराज के बड़े भाई की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी पत्नी मीना की शादी हंसराज से करा दी गई थी। मीना के दो बेटे पहले पति से और एक बेटी हंसराज की है। हंसराज शराब पीने के आदी थे मीना बच्चों को लेकर चली गईं। मीना के बच्चों ने मकान बना लिया है और अपने सौतेले पिता से दूरियां बना रखी थीं।