{"_id":"6ac0bc8a27bf60eb7a042db2","slug":"over-100-residents-staged-a-sit-in-protest-against-migsun-in-ghaziabad-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मिग्सन के खिलाफ प्रदर्शन: 100 से ज्यादा निवासी धरने पर, तीन साल से रजिस्ट्री नहीं होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मिग्सन के खिलाफ प्रदर्शन: 100 से ज्यादा निवासी धरने पर, तीन साल से रजिस्ट्री नहीं होने का आरोप
Sat, 03 Oct 2026 01:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:58 PM IST
सार
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 स्थित मिग्सन कार्यालय पर कियान सोसायटी के 100 से अधिक निवासियों ने फ्लैटों की रजिस्ट्री की मांग को लेकर धरना दिया। निवासियों ने तीन साल से रजिस्ट्री नहीं होने और सोसायटी की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
गाजियाबाद में मिग्सन के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
गाजियाबाद जिले के वैशाली सेक्टर-4 स्थित मिग्सन बिल्डर कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 बजे से सोसायटी निवासियों ने फ्लैट की रजिस्ट्री की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान सोसायटी निवासियों की मिग्सन प्रतिनिधियों और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निवासियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन निवासी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-14 स्थित मिग्सन कियान सोसायटी के 100 से अधिक निवासी सुबह 11 बजे वैशाली सेक्टर-4 स्थित मिग्सन कार्यालय पर पहुंचे। पहले सोसायटी निवासियों ने मिग्सन प्रतिनिधियों से शांतिपूर्वक बात की और बिल्डर मिगलानी से मिलने की मांग रखी। मिगलानी के नहीं आने से नाराज निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। निवासी धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
विज्ञापन
सोसायटी निवासियों ने आरोप लगाया कि 3 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक भी फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि हर साल मेंटिनेंस चार्ज भी वसूला जा रहा है, लेकिन सोसायटी की मरम्मत नहीं कराई जाती। कई स्थानों पर सोसायटी में प्लास्टर टूटकर गिरने लगा है। जगह-जगह फ्लैटों में भी सीलन आ रही है। इससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने मांग करी कि उनके फ्लैटों की रजिस्ट्री कराई जाए और सोसायटी में एओए बनाकर हैंडओवर किया जाए।
विज्ञापन