{"_id":"671185d5aef42000fc04c2a4","slug":"outpost-incharge-and-constable-attacked-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104247-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चौकी इंचार्ज और सिपाही पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चौकी इंचार्ज और सिपाही पर किया हमला
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना में बुधवार रात करीब 10 बजे सामुदायिक केंद्र में शराब पीने से मना करने पर युवकों ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
सिर में डंडा लगने से सिपाही घायल हो गया। मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कलछीना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, बुधावार रात वह सिपाही कौशिंद्र सिंह के साथ गश्त पर थे। तभी गांव कलछीना के रोहताशगढ़ी स्थित सामुदायिक केंद्र में कुछ युवक शराब पीते मिले। उन्होंने युवकों को वहां शराब पीने से मना किया तो वह नहीं माने और उनसे अभद्रता करने लगे। उन्होंने सख्ती तो आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद चौकी इंचार्ज सामुदायिक केंद्र के आसपास छानबीन करने लगे। इसी बीच आरोपी लाठी डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और दाेनों पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से चौकी प्रभारी व सिपाही सकते में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। एक युवक ने कौशिंद्र सिंह के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर अशोक, राहुल निवासी रोहताशगढ़ी कलछीना व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।