फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Out of control Canter truck runs over sleeping Akram child dies in tragic accident father narrowly escapes in

गाजियाबाद: अनियंत्रित कैंटर ने सो रहे अकरम को कुचला, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत, बाल-बाल बचा पिता

Sun, 13 Sep 2026 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के डासना देहात में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक के पास एक अनियंत्रित टाटा कैंटर ने चारपाई पर सो रहे 13 वर्षीय अकरम को कुचल दिया।

विज्ञापन
Out of control Canter truck runs over sleeping Akram child dies in tragic accident father narrowly escapes in
अकरम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के डासना देहात में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक के पास एक अनियंत्रित टाटा कैंटर ने चारपाई पर सो रहे 13 वर्षीय अकरम को कुचल दिया। इस हादसे में अकरम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता जस्सर बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


जस्सर अकसा कॉलोनी, कल्लूगढ़ी, मसूरी निवासी हैं। वह सड़क किनारे गाड़ियों के टायरों में पंचर लगाने का खोखा चलाते हैं। रविवार रात अकरम अपने पिता के साथ खोखे के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी देर रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच तेज रफ्तार कैंटर ने चारपाई में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस जांच और परिजनों की स्थिति
एसीपी सुनील कुमार के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। कैंटर की तलाश करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मृतक के परिजनों से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। जस्सर अकसा कॉलोनी, कल्लूगढ़ी में किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का परिवार और स्थानीय लोगों की मांग
मृतक अकरम जस्सर का बड़ा बेटा था। उसके दो छोटे भाई-बहन भी हैं, जिनमें एक 8 वर्ष का बेटा और एक 4 वर्ष की बेटी है। अकरम अकसा कॉलोनी स्थित एलीगेंट स्कूल में यूकेजी में पढ़ता था। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed