फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Our daughter sacrificed her life, no one should die like this in future.

Ghaziabad News: हमारी बेटी ने कुर्बानी दी, भविष्य में इस तरह न जाए किसी की जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Our daughter sacrificed her life, no one should die like this in future.
डीएमइ पर युवती के साथ हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज। स्रोत वीडियोग्रेब
हापुड़। कीर्ति के पिता रविंद्र सिंह पूरी तरह से टूट चुके हैं। उनके आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। बेटी का अंतिम संस्कार करके लौटने पर रुंधे गले से बोले, हमारी बेटी ने लुटेरों से लड़ते हुए कुर्बानी दी है। आगे ऐसे इंतजाम किए जाए जिससे भविष्य में किसी और बच्ची की जान इस तरह से न जाए। आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हत्यारे के साथ सही सुलूक हुआ। दूसरे आरोपी को भी सही सजा दिलवाई जाए।
विज्ञापन

रेलवे में लोको पॉयलट रविंद्र सिंह की पोस्टिंग हरियाणा के जींद में है। उन्होंने बताया कि बेटी के आने जाने के दौरान इतनी फिक्र रहती थी कि दिन में करीब दस बार फोन कर हाल चाल पूछते रहते थे। काॅलेज आने के बाद जब तक वह घर नहीं पहुंच जाती थी उन्हें चैन नहीं आता था। उन्होंने कहा कि छात्राओं का सफर सुरक्षित नहीं है। इन्हीं कमियों के कारण उनकी बेटी कुर्बान हो गई,। कालेज प्रशासन को खुद की बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। सड़कों पर बेटियों की सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। ऐसे अपराधियों पर सख्ती हो ताकि ऐसे लोगों में दहशत बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed