फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Organizations in Ghaziabad to launch an agitation over the problems faced by MSME entrepreneurs

Ghaziabad News: एमएसएमई उद्यमियों की समस्याओं पर गाजियाबाद के संगठन करेंगे आंदोलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Organizations in Ghaziabad to launch an agitation over the problems faced by MSME entrepreneurs
गाजियाबाद। गाजियाबाद के औद्योगिक संगठन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) उद्यमियों की बढ़ती समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इन संगठनों का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा औद्योगिक किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरर्स ऑर्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन



गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले बारह वर्षों और राज्य सरकार के नौ वर्षों के शासन में औद्योगिक विकास तेजी से हुआ है। इसके बावजूद, एमएसएमई उद्यमियों की समस्याओं पर प्रदेश और केंद्र शासन के सभी स्तरों पर पूर्ण अनदेखी हो रही है। उन्होंने प्रदूषण और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) से संबंधित समस्याओं को प्रमुख बताया। उपेंद्र गोयल के अनुसार सबसे प्रमुख समस्या केंद्र व प्रदेश सरकारों की उद्योगों की समस्याओं के प्रति पूर्ण संवेदनहीनता है। उन्होंने कहा कि सरकारें नीति बनाने के लिए पूरी तरह सरकारी तंत्र पर निर्भर हैं। इसका कारण हितधारकों से संवाद का अभाव और प्रभावी समस्या निवारण तंत्र की अनुपस्थिति है। संगठनों का विरोध किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि विशुद्ध रूप से नीतिगत है।
विज्ञापन




आंदोलन की तैयारी



उपेंद्र गोयल ने बताया कि जिले के अधिकतर औद्योगिक संगठन मिलकर प्रेस वार्ता करेंगे। वे अन्य आंदोलनकारी गतिविधियों से सरकारों को जगाने का प्रयास करेंगे। इन संगठनों का मानना है कि वर्तमान सरकारों की नीयत में बेईमानी नहीं है पर संवाद की कमी और समस्या निवारण तंत्र का अभाव बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed