{"_id":"66c3c990522f6d9c110c5337","slug":"ordered-cement-by-taking-number-from-website-got-cheated-of-rs-67-thousand-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-445438-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वेबसाइट से नंबर लेकर ऑर्डर किया \nसीमेंट, 67 हजार रुपये की हो गई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वेबसाइट से नंबर लेकर ऑर्डर किया सीमेंट, 67 हजार रुपये की हो गई ठगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन वेबसाइट से नंबर लेकर नामी कंपनी के सीमेंट के बोरे बुक करना गोशाला फाटक निवासी हर्ष धींगान को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उनसे सस्ता रेट बताकर 67 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब कई दिन बाद भी डिलीवरी नहीं मिली तो उनको ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
हर्ष ने बताया कि उनको मकान बनाने के लिए सीमेंट की जरूरत थी। उन्होंने ऑनलाइन कंपनी का एक नंबर निकाला। बात करने वाले ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताया। बाजार की अपेक्षा उसने सीमेंट के बोरे का रेट सस्ता बताया। शुरूआत में ऑर्डर देने के लिए उन्होंने दिए गए खाते में 67 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब कई दिन गुजरने के बाद भी कोई रेस्पांस नहीं मिला न ही डिलीवरी मिली तो उनको अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
मामले में उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।