फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Order to conduct re-election for the post of Secretary of Bar Association

Ghaziabad: बार एसोसिएशन के सचिव पद पर दोबारा चुनाव कराने का आदेश, उपजिलाधिकारी ने किया निरस्त

Wed, 05 Mar 2025 02:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Mar 2025 02:31 PM IST
विज्ञापन
Order to conduct re-election for the post of Secretary of Bar Association
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बार एसोसिएशन के सचिव पद का चुनाव निरस्त करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अरुण दीक्षित ने दो सप्ताह में दोबारा कराने का आदेश दिया है। आदेश में एसडीएम ने कहा है कि विवेचना के आधार पर बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2024-25 में सचिव पद का निर्वाचन निरस्त किया जाता है। बार की एल्डर्स कमेटी को निर्देशित किया जाता है कि वह बार एसोसिएशन गाजियाबाद में सचिव पद के निर्वाचन मॉडल बाईलॉज में उल्लिखित उपनियमों के अनुसार मतदाता सूची का पुननिरीक्षण कर चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए दो सप्ताह के अंदर चुनाव सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन

सचिव पद के प्रत्याशी हरेंद्र कुमार गौतम ने आरोप लगाया था कि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 19 जुलाई 2024 में फर्जी मतदाता सप्लीमेंट्री सूची बनाकर बिना एल्डर कमेटी के चुनाव संपन्न कराया गया। हरेंद्र का आरोप था कि सचिव पद पर मतगणना के दौरान विजयी होने के बाद भी बार-बार मतगणना करके बेईमानी पूर्वक सचिव पद पर कार्य करने नहीं दिया गया। हारे हुए प्रत्याशी अमित नेहरा को विधि विरुद्ध जाकर षड्यंत्र के तहत सचिव घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed