फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Orange alert for two days... and fog may become denser

Ghaziabad News: दो दिन ऑरेंज अलर्ट...और घना हो सकता कोहरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Orange alert for two days... and fog may become denser
घने कोहरे में लिपटा शहर.... राजनगर एक्सटेंशन में घना कोहरा छाए रहने से आस पास की इमारतें भी हुई
गाजियाबाद। जनपद में ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को जिला कोहरे के लिए ऑरेंज श्रेणी में रह सकता है। चेतावनी के अनुसार इस दाैरान घने से अधिक घना कोहरा रह सकता है। कोहरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की तरफ से पहले ही एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

वहीं शीतलहर का बृहस्पतिवार को जनजीवन पर भारी असर देखने को मिला। दोपहर बाद कुछ देर के लिए ही हल्की धूप निकली। फिर सूरज ओझल हो गया और तेज हवा के बीच लोग ठंड में सिकुड़ते रहे। दिन में लोगों को अलाव के सहारे समय गुजारते देखा गया। बच्चे सिकुड़ते हुए स्कूल गए।
विज्ञापन

दोपहर में हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। आधी रात के बाद कोहरा पड़ना शुरू हो गया था और 12 बजे तक भी इससे राहत नहीं मिली। आबादी से बाहर दृश्यता सात, आठ मीटर भी नहीं थी। वाहन दिन में भी लाइट जलाकर रेंगते रहे। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज कोहरे से हल्की राहत मिलेगी। दिन में धूप निकलने पर राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले चार, पांच दिन तक मौसम में स्थिरता देखने को मिलेगी। आज शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। अगले सप्ताह के शुरू में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से नीचे पहुंचेगा। दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed