फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   operator died during balcony collapsed due to loud DJ sound in Simbhavali

UP: डीजे की तेज आवाज से गिरा छत का छज्जा, संचालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sat, 08 Mar 2025 11:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 11:51 AM IST
सार

तेज आवाज में डीजे बचाने से एक घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
operator died during balcony collapsed due to loud DJ sound in Simbhavali
संचालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव भोवापुर में कुआं पूजन के दौरान डीजे की तेज आवाज से मकान का जर्जर छज्जा ढह गया। जिसकी चपेट में आकर डीजे संचालक अमरजीत उर्फ परमजीत (23) निवासी बक्सर की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

 
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी अमरजीत उर्फ परमजीत डीजे का संचालन करते थे। शुक्रवार को गांव भोवापुर में अपने दोस्त के घर कुंआ पूजन में डीजे लेकर गए थे। रात के समय परिजन और अन्य लोग डीजे पर गाने बजाकर  डांस कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान डीजे की आवाज से मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। नीचे खड़े अमरजीत छज्जे के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोस्त और उसके परिजनों ने अमरजीत को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed