फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Open Theatre to be Built in Madhuban Bapudham; Work Begins

Ghaziabad News: मधुबन बापूधाम में बनेगा ओपन थियेटर, कार्य शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Open Theatre to be Built in Madhuban Bapudham; Work Begins
गाजियाबाद। जनपद में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मधुबन बापूधाम के औद्योगिक क्षेत्र में ओपन थियेटर का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। यह थियेटर लाइट और अन्य सुविधाओं से लेस होगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इस कार्य पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने कहा कि यह थियेटर आम लोगों के लिए है। जहां आने वाले दिनों जिले में कला को बढ़ा देने वाले कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। इसके कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

नाटक कला और संगीत को मिलेगा खुला मंचः जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में अभी तक इस प्रकार से कोई बढ़ा ओपन थियेटर नहीं है, जहां नाटक कला, संगीत, कवि सम्मेलन समेत अन्य कार्यक्रम हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन थियेटर के आसपास पार्क में बच्चों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं रहेंगी। ऐसे में वह परिवार से बेहतर पिकनिक स्पॉट के रूप में तैयार किया जा रहा है।

मधुबन बापूधाम को लेकर प्राधिकरण कई विकास कार्य कर रहा है। बुनकर मार्ट को शुरू करने से पहले गोविंदपुरम से वहां तक जाने वाली सड़क को भी 12 करोड़ रुपये में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed