फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Open drains and dilapidated roads trouble people in the industrial area

Ghaziabad News: खुले नालों व जर्जर सड़कों से औद्योगिक क्षेत्र के लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Open drains and dilapidated roads trouble people in the industrial area
साहिबाबाद। साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। इस इलाके में खुले नाले, जर्जर सड़कें और कचरे के ढेर उद्योगों के साथ-साथ कामगारों और आम लोगों के लिए रोजमर्रा की मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नमो भारत स्टेशन के पास से गुजर रहा करीब आठ से दस फीट गहरा नाला पूरी तरह खुला पड़ा है। नाले के नजदीक होने के कारण यहां यातायात का दबाव भी ज्यादा रहता है, लेकिन नाले के आसपास किसी तरह की बैरिकेडिंग नहीं है। ऐसे में खासकर रात के समय या बारिश में हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जब नाला दिखाई भी नहीं देता।
विज्ञापन

नाले से सटी सड़क पर वाहन एजेंसियां होने के चलते लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ट्रैफिक भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे बीमारियों का खतरा है। इस मामले में यूपीसीडा के डीजीएम सलिल यादव का कहना है कि एनजीटी के निर्देशों के तहत नालों को ढका नहीं जा सकता, लेकिन जल्द ही नाले के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई जाएगी, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed