फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   online mobile delivery fraud in sahibabad indirapuram ghaziabad uttar pradesh

ऑनलाइन डिलीवरी में मोबाइल की जगह साबुन सप्लाई करने वाले सात गिरफ्तार

Wed, 17 Mar 2021 11:10 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला, नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला, नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 17 Mar 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
online mobile delivery fraud in sahibabad indirapuram ghaziabad uttar pradesh
मोबाइल के डिब्बे में निकला साबुन - फोटो : amar ujala

इंदिरापुरम पुलिस ने ऑनलाइन कंपनियों के मोबाइल की जगह साबुन रखकर डिलीवरी करने वाले गिरोह को सरगना समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 11 मोबाइल, फर्जी बिल, साबुन बरामद किए हैं। आरोपी गोदाम से निकलने के दौरान रास्ते में पैकेट खोलकर चलते वाहन में ही साबुन रखकर मोबाइल चोरी करते थे। इसके बाद उन्हें उपभोक्ताओं को डिलीवर कर देते थे।

विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-1 में अभीरा कंपनी ऑनलाइन मोबाइल की बिक्री अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से करती है। जनवरी से फरवरी के बीच में कंपनी की ओर से करीब एक हजार मोबाइल डिलीवर किए गए थे। 33 उपभोक्ताओं ने पैकेट में साबुन निकलने की शिकायत की थी। इस पर कंपनी के रूद्र प्रताप सिंह ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा और उनकी टीम ने वसुंधरा सेक्टर-15 से एलिवेटेड रोड के नीचे से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सभी आरोपी ऑनलाइन कंपनियों के डिलीवरी के काम से जुड़े हैं। पकड़े गए आरोपी शिवम शर्मा उर्फ चुटिया निवासी कांशीराम योजना, मधुबन बापूधाम, शिवम गुप्ता निवासी वैशाली सेक्टर तीन, नागेंद्र निवासी ब्रेव हार्ट सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन, करन निवासी लिंक रोड़, अमन निवासी अर्थला, विजय निवासी करहेड़ा साहिबाबाद और अशोक निवासी सेवा नगर नंदग्राम हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए 11 मोबाइल, मोबाइल बेचने के लिए छापे गए फर्जी बिल बुक, पैकिंग के सामान, टेप, कटर और साबुन बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े न जाएं इसलिए चलती गाड़ी में करते थे हेराफेरी...

एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि गिरोह का सरगना शिवम शर्मा है। वह बीएससी पास है। आरोपी काफी शातिर है। वह गोदाम से माल डिलीवरी के लिए रवाना होने पर वाहन के अंदर बैठकर पैकिंग खोलकर उसमें रखे मोबाइल को बदल देता था। इसके बाद डिब्बे में उतने ही वजन का साबुन रखकर उसी तरह से पैक कर देता थे। सब आरोपी यही करते थे। चलती गाड़ी में यह सब होने पर वह आज तक किसी की पकड़ में नहीं आए। इसके बाद चोरी के मोबाइल को फर्जी बिल के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बेच देते थे। एक आरोपी रोहित शर्मा अभी फरार है।

चार महीने से कर रहे थे चोरी...

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब चार माह से यह सब कर रहे थे। शिवम शर्मा, शिवम गुप्ता, नागेंद्र, करन डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं जबकि अमन छोटा हाथी पर चालक है। विजय चौहान सुपरवाइजर है और अशोक कुमार गाड़ियों का मालिक है जिसमें आरोपी बैठकर मोबाइल चोरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed