फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One year jail for ganja smuggler

Ghaziabad News: गांजा तस्कर को एक साल की जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
One year jail for ganja smuggler
गाजियाबाद। गांजा तस्कर लकी उर्फ ललित को अदालत ने एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के न्यायाधीश विनोद कुमार ने दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। लकी के पिता राजेंद्र प्रसाद उसके गांजा तस्करी करने का विरोध करते थे। इस पर वह आए दिन पिता से ही लड़ाई झगड़े करता था। झगड़े के दौरान ही पिता ने बेटे को गिरफ्तार करवाया था।
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार पांच फरवरी 2024 को खोड़ा थाना के तत्कालीन उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह चौकी बीरबल में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। गीतांजली विहार चमेली स्कूल के पास पहुंचने पर एक स्थान पर भीड लगी थी। पुलिस बल ने पहुंचकर जानकारी की तो लक्की उर्फ ललित अपने पिता राजेंद्र प्रसाद से गाली गलौज कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर लक्की उर्फ ललित अपने पिता को धक्का देकर भागने लगा। जिससे उनके बीच मारपीट हो गई और राजेंद्र प्रसाद ने बेटे लक्की उर्फ ललित को पकड़ लिया और पुलिस वालों को बताया कि उनका बेटा गांजा की तस्करी करता है। पुलिस ने लक्की उर्फ ललित को गांजे सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed