फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One SI suspended for beating cleaner who stopped him from harassing a girl in Dance party

डांस पार्टी मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, दरोगा जितेंद्र गौतम निलंबित

Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
सार

दरोगा की डांस पार्टी में बार बालाओं की पिटाई करने वाले एक और आरोपी गुलफाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, युवतियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर सफाईकर्मी की पिटाई करने के आरोपी दरोगा जितेंद्र गौतम को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
One SI suspended for beating cleaner who stopped him from harassing a girl in Dance party
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में दिवाली की रात दरोगा की डांस पार्टी में बार बालाओं की पिटाई करने वाले एक और आरोपी गुलफाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, युवतियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर सफाईकर्मी की पिटाई करने के आरोपी दरोगा जितेंद्र गौतम को निलंबित कर दिया गया है। अभी तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन


डासना पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम ने देव हाईट्स सोसायटी में अपने दोस्त कुलदीप शर्मा के फ्लैट पर डांस पार्टी की थी। इसमें दो बार बालाओं को बुलाया था।  उसके दोस्त कुलदीप शर्मा, शकील, ताज मोहम्मद उर्फ तज्जी और गुलफाम बार बालाओं से अभद्रता कर रहे थे। इसी दौरान चौकी पर सफाई का कार्य करने वाला इमरान पहुंच गया। 
विज्ञापन


उसने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर इमरान और युवतियों की पिटाई की। तीनों जान बचाकर भागने लगे। आरोपियों ने पीछा करते हुए इमरान को सोसायटी में नीचे भी पीटा। पीड़ित की शिकायत पर मसूरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश
मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि कुलदीप शर्मा, शकील और ताज मोहम्मद को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रहरी है। गुलफाम से भी आरोपियों के बारे में जानकारी की गई है। पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछा जा रहा है। इसमें आरोपियों की बात का भी मिलान किया जा रहा है, जिससे सच्चाई का पता चल सके। 


पीड़ित इमरान के विरोध के बाद आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसे डर है कि कहीं आरोपी दरोगा उस पर फिर से हमला न कर दें।

बार बालाओं के बयान दर्ज करेगी पुलिस, बढ़ सकती हैं धाराएं
एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि बार बालाओं के बारे में आरोपियों से जानकारी की जा रही है। अभी तक उनके बारे में सही जानकारी नहीं मिली है। उनके बयान दर्ज कराकर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed