फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One person murdered in Bamheta village of Wave City police station area

Ghaziabad: मुनीम की रिश्तेदारों ने गोली मारकर हत्या की, रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 03 Jun 2024 12:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Jun 2024 12:35 AM IST
सार

मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली मारने का कारण फिलहाल सामने आया है।

विज्ञापन
One person murdered in Bamheta village of Wave City police station area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी थाना क्षेत्र के बम्हेटा गांव में रविवार रात को साहिबाबाद मंडी में मुनीम के रूप में कार्यरत अमल सिंह की रिश्तेदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली मारने का कारण फिलहाल सामने आया है।

विज्ञापन

      
डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि मूल रूप से अमरोहा जिले के धनोरा निवासी गांव निवासी अमल सिंह यादव यहां बम्हेटा गांव में रहते थे। वह अपने रिश्तेदार जिले सिंह जो साहिबाबाद सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है, के यहां मुनीम गिरी करते थे। आरोप है कि पिछले 6 महीने से अमल सिंह और जिले सिंह के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम को अमल सिंह अपने प्लॉट में कुछ निर्माण कार्य कर रहे थे, करीब आठ बजे तभी जिले सिंह अपने बेटे अतुल यादव के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर दोबारा कहा सुनी हुई। 
विज्ञापन


इसी दौरान जिले सिंह व अतुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची अमल सिंह की मां जावित्री ने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिले सिंह और अतुल को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। रुपए के लेनदेन की बात सामने आ रही है। कुल चार  लोगों पर  अमल सिंह की मां ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई तथ्य सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed