फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One lakh withdrawn from bank account, bank employees accused of negligence

Ghaziabad News: बैंक खाते से निकले एक लाख, बैंक कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
One lakh withdrawn from bank account, bank employees accused of negligence
कौशांबी। थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर दो निवासी सरोजनी शर्मा के खाते से अंजान युवक ने दो बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। मामले की छानबीन में पता चला कि बैंक की ओर से महिला के खाते में रोहित नाम के युवक का मोबाइल नंबर अपडेट था। यहां तक कि बिना उनकी सहमति व जानकारी के बैंक से डेबिट कार्ड भी जारी कर दिया गया, जिसकी मदद से युवक ने रुपये निकाले। महिला ने वैशाली सेक्टर दो स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कार्यरत अज्ञात कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 26 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में सरोजनी शर्मा ने बताया कि उनका पीएनबी की वैशाली स्थित शाखा में खाता संचालित है। बताया कि 17 जून को उनके खाते 85 हजार और 18 जून को 25 हजार रुपये अंजान व्यक्ति ने निकाल लिए। 25 जून को जब उन्होंने बैंक में पासबुक अपडेट कराई तब बैंककर्मी ने केवल 17 जून तक की इंट्री अपडेट की। 24 जून को वह दोबारा बैंक पहुंची तब पूरा मामला सामने आया। आरोप है कि उनके खाते में अपडेट मोबाइल नंबर बदल दिया गया। जब नंबर के बारे में जांच पड़ताल की गई, तो वह रोहित नाम के किसी व्यक्ति का निकला जिसे वह नहीं जानती। उन्होंने अपनी छानबीन को आगे बढ़ाया तब पता चला कि सात जून को उनके नाम से युवक ने डेबिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। बैंक की लापरवाही के चलते उनका डेबिट कार्ड जारी भी कर दिया गया। आरोपी ने भी शातिर तरीके से उनके घर के बाहर खड़े होकर उनका डेबिट कार्ड की डाक लाए व्यक्ति से ले लिया। महिला ने उनकी अनुमति व जानकारी के बिना खाते में नंबर बदलने और कई बार आवेदन करने के बाद भी गलती को ठीक न करने का बैंक कर्मियों पर आरोप लगाया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने जिन तारीखों पर डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करने व जारी होने की बात कही है। उसकी जांच की जा रही है। युवक ने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल जहां किया है वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article