{"_id":"69a738a4476bf3998c07e185","slug":"one-lakh-rupees-transferred-under-the-pretext-of-updating-paytm-complaint-lodged-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108763-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पेटीएम अपडेट करने का झांसा देकर एक लाख किए ट्रांसफर, दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पेटीएम अपडेट करने का झांसा देकर एक लाख किए ट्रांसफर, दी शिकायत
विज्ञापन
मोदीनगर। शातिर ने सीकरी कलां निवासी दुकानदार को पेटीएम अपडेट करने का झांसा देकर उनके मोबाइल से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। दुकानदार ने थाने में घटना की तहरीर दी।
गांव सीकरी कलां के रहने वाले अमन शर्मा की दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्पेयर पार्ट की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान पर व्यस्त थे तभी एक युवक वहां पहुंचा और खुद को पेटीएम कंपनी का प्रतिनिधि बताया। आरोपी ने अमन को पेटीएम में नये फीचर आने की बात कहते हुए अपडेट करने के बहाने उनका मोबाइल फोन ले लिया। आरोपी ने मौका देखकर उनके खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए और वहां से भाग गया। अमन ने खाते का बैलेंस चेक किया तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।