फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One lakh more buildings come under the purview of house tax

Ghaziabad News: गृहकर के दायरे में आए एक लाख और भवन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
One lakh more buildings come under the purview of house tax
गाजियाबाद। ज्योग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सर्वे के बाद एक लाख नए भवनों को गृहकर के दायरे में लाया गया है। इन भवनों को पहली बार गृहकर का नोटिस भेजा जाएगा। इससे निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। इन भवनों के भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। चालू वित्तीय वर्ष में ही सबको बिल भेजा जाएगा। इसके बाद इनसे कर वसूली की जाएगी। जीआईएस सर्वे के माध्यम से ऐसे आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक भवनों को चिह्नित किया जा रहा है, जो नए बने हैं या फिर भवनों के स्ट्रक्चर में 25 से 100 फीसदी तक बदलाव करके विस्तार किया गया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से कोई पैमाइश या सर्वे नहीं कराया गया था, जबकि इस अंतराल में बड़े स्तर पर नए भवनों का निर्माण हुआ और पुराने भवनों में बदलाव भी हुआ है। ऐसे भवनों के सर्वे के लिए चार साल पहले शासन की ओर से जीआईएस सर्वे के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसके भौतिक सत्यापन का कार्य पांचों जोन में चल रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डाॅ. संजीव सिन्हा ने बताया कि जीआईएस सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। पांचों जोन में सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed