{"_id":"666b65513118d62e3d034f04","slug":"one-dead-two-injured-in-separate-accidents-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-397331-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अलग-अलग हादसों में एक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अलग-अलग हादसों में एक की मौत दो घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए। नंदग्राम क्षेत्र में हुए हादसे में चाय विक्रेता की मौत हो गई, जबकि क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में बाइक सवार आगे चल रही कार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव दुहाई की खाटू श्याम कॉलोनी निवासी भूरा (28) दुहाई फ्लाईओवर के नीचे चाय की ठेली लगते थे। भूरा के भाई विपिन ने बताया कि 11 जून की रात भूरा स्कूटी से घर आ रहे थे। जैसे ही वह मेरठ रोड स्थित श्रीराम पिस्टन कंपनी के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
बाइक सवार कार से टकराए
क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली जाते समय बाइक सवार दो युवकों की भिड़ंत आगे जा रही कार से हो गई। हादसे में बाइक सवार अलावलपुर मुजफ्फरनगर निवासी अंशुल और गाजियाबाद निवासी अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज चल रहा है।