{"_id":"672fc4bcd711f6749b0b7ac7","slug":"one-dead-two-injured-in-collision-between-truck-and-car-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-113317-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रक और कार की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रक और कार की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
लोनी। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक और कार में भीड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक आरिफ की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरिफ के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जनपद बागपत के बिचौलपुरा थाना सिंघावली अहीर में आरिफ (29) परिवार के साथ रहते थे। वह सब्जी बेचते थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे आरिफ अपने दो साथियों रविंदर और सादिक निवासी बागपत के साथ लोनी आ रहे थे। तीनों को दिल्ली सब्जी मंडी से सब्जी खरीदनी थी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास पहुंचते ही उनकी कार और ट्रक में भीड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार सवार तीनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। रविंदर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सादिक को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरिफ के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।