फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One dead, four injured after getting buried under mud debris during storm

Ghaziabad News: आंधी बारिश में मिट्टी के मलबे में दबने से एक की मौत, चार घायल

Fri, 07 Jun 2024 03:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
One dead, four injured after getting buried under mud debris during storm
गाजियाबाद। बुधवार रात आई आंधी बारिश के कारण मधुबन बापूधाम क्षेत्र में मिट्टी के घर के मलबे में दबाकर मेरठ के किठौर निवासी कैलाश 55 की मौत हो गई, जबकि उनका साथी मुनेंद्र घायल हो गए। वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलिंग की चपेट में आकर ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के डायल-112 पर सूचना मिली कि हमतुम रोड स्थित मिडोज विस्टा सोसायटी के पास खेत में मिट्टी से बना घर आंधी और बारिश की वजह से गिर गया। मलबे में दो लोगों के दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। एसीपी का कहना है कि मोरटा निवासी मुनेंद्र 55 को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन मेरठ के किठौर निवासी कैलाश की मौत हो गई। दोनों निलाया ग्रीन सोसायटी में माली का काम करते थे।
विज्ञापन


रेलिंग गिरने से तीन लोग हुए घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के गगन एंक्लेव में ईंटों की रेलिंग गिरने से ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में रोगन ग्राम दिल्ली गेट निवासी इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इकबाल ड्राई क्लीनर का काम करते हैं उन्हें सर्वोदय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके साथ गगन एंक्लेव निवासी आकाश और मार्केट में ब्यूटी पार्लर संचालिका रेखा भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed