फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One dead and three injured in road accident in Salai Hapur

दर्दनाक हादसा: हापुड़ के सलाई में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रिक्शा में टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल

Thu, 07 Mar 2024 03:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Mar 2024 03:15 PM IST
सार

हादसे में रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस और अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
One dead and three injured in road accident in Salai Hapur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव सलाई के अड्डे पर मिट्टी से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलटने से पांच किशोर मिट्टी में दब गए। जिससे एक किशोर गुड्डू (15) पुत्र जुल्फिकार की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, करीब सवा दस बजे घुंघराला गांव निवासी गुड्डू, फैजान, अमन अपने कुछ साथियों के साथ रिक्शा में बैठकर घूमने के लिए निकले थे। सलाई अड्डे के पास मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रिक्शा से भिड़ गई। रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के हंगामे को देखते हुए एसडीएम शुभम श्रीवास्तव के साथ देहात और थाना हााफिजपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुड्डू को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed