{"_id":"672fc27ef7e8b1cfa3091c64","slug":"one-dead-after-collision-with-unknown-vehicle-on-delhi-meerut-expressway-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-506573-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत
विज्ञापन
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गांव कुशलिया के पास शनिवार सुबह करीब चार बजे गलत दिशा में जा रहे बाइक सवार दो दोस्त सामने से आए अज्ञात वाहन से टकरा गए। हादसे में राजकुमार पांडेय (35) की मौत हो गई जबकि उनका दोस्त सुनील कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।
एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि राजकुमार पांडेय और सुनील कुमार दोनों दिल्ली में नौकरी करते हैं। रात में वे बाइक से मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कुशलिया के पास पहुंचे तो सही दिशा में मेरठ से आए वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में प्रयागराज के होलागढ़ के रहने वाले राजकुमार पुत्र चंद्रका प्रसाद की मौत हो गई जबकि उनके साथी बिहार निवासी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें डासना सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से जिला संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया गया। एडीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट लगाया हुआ था लेकिन प्रतिबंधित मार्ग पर गलत दिशा में जाने कारण हादसा हुआ।