फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   one day charge of nagar palika eo

Ghaziabad News: एक दिन की ईओ बनीं आकांक्षा, सफाई को बताया प्राथमिकता

Mon, 29 Sep 2025 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
one day charge of nagar palika eo
हापुड़। एक दिन के लिए शहर के विकास की व्यवस्थाएं संभालने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा आकांक्षा सिंह ने पालिका अधिकारियों से कहा कि साफ-सफाई के जरिए बीमारियों को रोका जा सकता है। इस पर फोकस करने की जरूरत है। इसके अलावा पेयजल की बर्बादी न हो, इसको लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी और एलएन पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा आकांक्षा सिंह सोमवार को एक दिन के पालिका की अधिशासी अधिकारी बनीं। आकांक्षा को सरकारी ईओ की गाड़ी से दोपहर करीब साढ़े 11 बजे कार्यालय लाया गया। इस पर सभी अधिकारियों, सभासदों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। एक-एक कर सभी अधिकारियों और सभासदों ने अपना परिचय भी उन्हें कुर्सी से खड़े होकर दिया। उनके पास दूसरी कुर्सी पर बैठे अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने पालिका शहर के विकास के लिए किस प्रकार शासनादेशों के जरिए काम करती है, इसकी जानकारी दी। संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पालिका में एक अध्यक्ष और वर्तमान में 41 सभासद हैं। बोर्ड में होने वाले निर्णयों के आधार पर शहर में विकास कार्य कराने के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम पालिका अधिकारी व कर्मचारी करते हैं। वहीं, लिपिक हर्ष गोयल ने शहर से संबंधित जो शिकायतें आई हैं, उन्हें आकांक्षा के सामने रखा। आकांक्षा ने शिकायती पत्रों को पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए हस्ताक्षर कर उन्हें भेजा।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक आवेश कुमार, अकाउंटेंट मुकेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता विकास कुमार, सभासद नितिन पाराशर, विकास दयाल, अमित शर्मा, अब्दुल मलिक, आदित्य सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

उम्र पर मत जाओ, खड़े होकर परिचय दो

आकांक्षा ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती हैं। आकांक्षा ने कहा कि नगर पालिका को साफ-सफाई पर ज्यादा काम करना चाहिए। इससे लोग इस कारण से बीमार न पड़ें। साथ ही पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं, परिचय के दौरान एक सफाई निरीक्षक कुर्सी पर बैठकर अपना परिचय दे रहे थे। इस पर ईओ ने कहा कि आकांक्षा आज की अधिशासी अधिकारी हैं, उनकी उम्र पर मत जाओ, पद का सम्मान करो और खड़े होकर अपना परिचय दो।


----

कार्यालयों का निरीक्षण कर जानीं व्यवस्थाएं

आकांक्षा ने एक-एक कर पालिका के टैक्स, अकाउंट, निर्माण विभाग, जलकल विभाग, लाइसेंस और स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण किया। पालिका में अलग-अलग कितने विभाग होते हैं और कौन सा विभाग क्या काम करता है, इसे लेकर अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी। आकांक्षा ने पूरी बातों को ध्यान से सुना और एक-एक प्रक्रिया को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed