{"_id":"6990ddeeb8920cd69802a7ae","slug":"one-arrested-with-four-kg-of-ganja-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15707-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चार किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चार किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कौशांबी। थाना पुलिस ने शनिवार को चार किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के गाजीपुर का रहने वाला गोलू है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार का का रहने वाला है। पहले वह ट्रेवल एजेंट बतौर नौकरी कर चुका है। कुछ समय पहले उसे श्रवण नाम का युवक मिला और उसने छत्तीसगढ़ से गांजा तस्करी करने पर ज्यादा कमाई का लालच दिया। सात फरवरी को वह छत्तीसगढ़ पहुंचा और वहां से गांजा लाया था। एसीपी ने बताया कि श्रवण नाम के युवक को पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।