{"_id":"6a401af17203b207550ed084","slug":"one-arrested-two-absconding-in-case-involving-extortion-demand-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-918482-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
मोदीनगर। कॉलोनाइजर से रास्ता देने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मेरठ की अक्षरधाम कॉलोनी निवासी मुकेश रोरी गांव में एक कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। कॉलोनी का रास्ता मंगल विहार कॉलोनी से होकर निकलता है। रास्ते को लेकर पहले भी मंगल विहार कॉलोनी के लोगों ने कई माह तक आंदोलन किया था। मुकेश का आरोप है कि मंगल विहार कॉलोनी के तीन लोगों ने रास्ता देने के एवज में उनसे ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोप है कि आरोपियों ने एक लाख रुपये भी ले लिए थे। पीड़ित ने बातचीत के दौरान रंगदारी मांगने का ऑडियो रिकॉर्ड कर ली और पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मोदीनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में प्रवीण पुनिया निवासी मंगल विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।