फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One accused injured by bullet in police encounter in Ghaziabad

Ghaziabad Encounter: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, लूटी गई बाइक और असलहा बरामद

Sat, 03 Jan 2026 11:01 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 03 Jan 2026 11:01 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर कर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन
One accused injured by bullet in police encounter in Ghaziabad
मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अबरार पुत्र अनवार निवासी ग्राम पिपलैडा धौलाना जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लूट, गैंगस्टर और चोरी सहित करीब दो दर्जन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन



सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस टीम नाहल जेल मार्ग पर स्थित कुशलिया रजबहे के पास मसूरी की ओर जाने वाले तिराहे पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान, एक बाइक सवार मसूरी की ओर से जेल नाहल रोड की तरफ तिराहे की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। इसके बजाय, उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अबरार बताया। उसकी पृष्ठभूमि की जांच करने पर पता चला कि उसके विरुद्ध लूट, गैंगस्टर, चोरी जैसी धाराओं में करीब दो दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे एक अवैध तमंचा, कुछ कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट वाली स्पलेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed