फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On the pretext of asking the address, she got the jewelry removed from the woman by engaging in talks

Ghaziabad News: पता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर महिला से उतरवाए गहने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of asking the address, she got the jewelry removed from the woman by engaging in talks
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के डासना गेट निवासी रंजना अरोड़ा से तीन लोगों पता पूछने के बहाने बातों में उलझा लिया और उनकी अंगूठी व कुंडल उतरवाकर रुमाल में बांध दिए। वहीं, पांच सौ रुपये के नोट नुमा गड्डी उन्हें थमाकर संभालने के लिए कहा। इसके बाद खाना खाने के बहाने गहने लेकर फरार हो गए। रंजना अरोड़ा का कहना है कि वह घंटाघर से अपने घर पैदल आ रही थीं। रास्ते में उन्हें दो युवक व एक महिला ने उनसे पता पूछा और खाने के लिए पैसे मांगे। इसके बाद बातों में उलझाकर पुराना बस अड्डा सब्जी मंडी से बिहारी नगर ले आए। इसी बीच शातिरों ने घटना का डर दिखाकर उनकी अंगूठी व कुंडल उतरवाकर रुमाल में रखने को कहा। युवकों ने कहा कि उनकी बुआ ने भी गहने रुमाल में रखे हैं। इसी बीच उन्होंने उन्हें पांच सौ रुपये के नोटों की एक गड्डी भी दिखाई। उन्होंने रुमाल में रखे गहने व गड्डी थैले में रखकर उन्हें दे दी और खाना खाने की बात कहकर चले गए। काफी देर तक जब वे नहीं लौटे तो उन्होंने थैला खोलकर देखा, जिसमें नोटों की गड्डी नहीं थे वह केवल एक गत्ते का डिब्बा था और रुमाल में कंकड़ पत्थर भरे थे। धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया है। एसीपी नगर सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed