फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On the complaint of the daughter, a report was filed against the mother and her friend and an investigation was ordered

Ghaziabad News: बेटी की शिकायत पर मां व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच का आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of the daughter, a report was filed against the mother and her friend and an investigation was ordered
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा की गई शिकायत पर विशेष पॉक्सो अदालत ने गंभीर रुख अपनाते हुए उसकी मां और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। विशेष न्यायाधीश लालबाबू यादव ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि मामले की विवेचना कर 17 अक्तूबर तक रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन

किशोरी की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके पिता मां और उसके भाई-बहन के साथ जयपुर में रहते थे। कुछ महीने पहले व्यवसाय के सिलसिले में पिता गुजरात गए थे। वहां पर सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार इंदिरापुरम क्षेत्र में आकर रहने लगा। किशोरी के चाचा ने उसकी मां की नौकरी एक निजी स्कूल में लगवा दी। वहां पर मां की दोस्ती एक युवक से हो गई। अब मां और उसका दोस्त युवक उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर युवक कहता है कि उसकी मां के कहने पर हरकतें कर रहा है। शिकायत के अनुसार, युवक उसका पीछा करता था और आपत्तिजनक हरकतें करता था। किशोरी का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया और उसकी निजी जानकारी वायरल करने की धमकी दी गई। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed