फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On Rakshabandhan, sister bought a gold rakhi worth 1.25 lakh

Ghaziabad News: रक्षाबंधन पर बहन ने सवा लाख में खरीदी सोने की राखी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, sister bought a gold rakhi worth 1.25 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से ही भीड़ रही। बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने के लिए बाजार पहुंचीं। भाइयों ने बहनों को गिफ्ट देने के लिए उपहार लिए। इस बार रक्षाबंधन पर करीब सवा लाख रुपये की सबसे महंगी सोने की राखी की बिक्री हुई है।

शुक्रवार को पूरे दिन शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, सीताराम बाजार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और खरीदारी की। बाजार में त्योहार के चलते दर्जनों दुकानें सजी हैं। खासकर राखियों की खरीदारी चरम पर है। हालांकि इस दौरान यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से लोग परेशान हो गए। बाजार में चार पहिया, ऑटो आदि के प्रवेश होने से लोग परेशान हुए। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता के अनुसार बाजार में इस बार करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। सबसे महंगी राखी सोने की सवा लाख रुपये में बिकी है। इसमें चांदी के फ्रेम, राखियां और सोने की राखियां शामिल हैं। कई लोगों ने चांदी के सिक्के भी खरीदे हैं।
विज्ञापन



-मिठाइयों की मांग-
रक्षाबंधन पर मिठाई की मांग बढ़ जाती है। इस बार भी शहर में मिठाई की दुकानें सज गई हैं। शुक्रवार को मावे, बेसन, छेना सहित अन्य मिठाइयां सबसे ज्यादा बिक्री हुई रक्षाबंधन के मौके पर शहर में चार करोड़ से अधिक की मिठाई की बिक्री का अनुमान है। वहीं, भाइयों ने बहनों को गिफ्ट देने के लिए खरीददारी की। शहर में सेलिब्रेशन गिफ्ट पैक की डिमांड भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-कपड़ा बाजार में भीड़-
त्योहार पर नए कपड़े खरीदने के लिए बाजार में उमड़ी भीड़। कपड़ा बाजार में इस बार रौनक रही। साड़ी, कुर्ती, सलवार सूट खरीदने के लिए महिलाएं पहुंचीं। इसके अलावा त्योहार पर युवाओं ने भी जींस-शर्ट के अलावा कुर्ते पायजामे और शेरवानी पसंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed