फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On clicking the link, Rs 1.82 lakh was withdrawn from the credit card

Ghaziabad News: लिंक पर क्लिक करते ही क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.82 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
On clicking the link, Rs 1.82 lakh was withdrawn from the credit card
गाजियाबाद। साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। राजनगर निवासी मुनीश कौशिक को साइबर ठग ने मोबाइल पर मैसेज भेजा कि आपका पत्र पर सही पता नहीं लिखा है, सही पता दिए गए लिंक पर लिखें और 25 रुपये ट्रांसफर कर दें। झांसे में आए मुनीश कौशिक ने लिंक पर जानकारी और 25 रुपये ट्रांसफर किए तो उनके क्रेडिट कार्ड से एक लाख 82 हजार 974 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मुनीश कौशिक के अनुसार सितंबर 2024 में उनके मोबाइल पर साइबर ठग का मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि आपके पत्र पर सही पता नहीं लिखा है। भेजे गए लिंक पर सही जानकारी डालकर 25 रुपये सर्विस चार्ज के रूप में ट्रांसफर कीजिए। साइबर ठग के झांसे में आए मुनीश कौशिक ने भेजे गए लिंक पर अपना नाम, पता और बैंक की जानकारी भरकर दिए गए नंबर पर 25 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद साइबर ठग ने उनके क्रेडिट कार्ड से एक लाख 82 हजार 974 रुपये का उन्हीं के बैंक से ऋण लेकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मोबाइल पर खाते से रुपये ट्रांसफर होने के मैसेज आने पर साइबर ठगी की जानकारी हुई। इसके साथ ही बैंक ने ऋण जमा करने के लिए मुनीश कौशिक को नोटिस भेज दिया। बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम कम्प्यूटर संशाधनों से धनराशि ट्रांसफर करने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



ऐसे करते हैं साइबर ठगी

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि भेजे गए लिंक में मॉलवेयर वायरस उपभोक्ता के मोबाइल को हैक कर लेता है, जिसका रिमोट साइबर ठग के हाथों में आ जाता है और तमाम जानकारी के साथ-साथ मोबाइल पर आने वाले मैसेज भी साइबर ठग के पास पहुंचते हैं। जिनके ओटीपी से बैंकों से ऋण अथवा अन्य धोखाधड़ी कर साइबर ठगी को अंजाम देते हैं। ऐसे में अनजान लिंक को ओपन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed