फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   old businessman and wife looted by goons in their house in Ghaziabad Rajnagar

अजब लुटेरे: दंपती को बंधक बना खंगाला घर, जाते वक्त 500 रुपये देकर छुए पैर और बोले- 6 महीने में लौटा देंगे पूरा पैसा

Tue, 31 Aug 2021 01:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 31 Aug 2021 01:24 PM IST
सार

सोमवार रात चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गैस कटर से लोहे का गेट काटा और फिर शीशा तोड़कर कारोबारी के घर में घुस गए। बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए और चार लाख के जेवर लूट लिए।
 

विज्ञापन
old businessman and wife looted by goons in their house in Ghaziabad Rajnagar
बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर की लूटपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के राजनगर में बुजुर्ग कारोबारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राजनगर सेक्टर-9 में पूर्व मेयर आशु वर्मा की कोठी के पास बुजुर्ग दंपती सुरेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी अरुणा वर्मा रहते हैं। पूर्व में बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में उनकी फैक्टरी थी, जो उन्होंने बंद कर दी थी। 

विज्ञापन


सुरेंद्र वर्मा की तीन शादीशुदा बेटियां हैं, जो विदेश में रहती हैं। सोमवार की रात करीब साढ़े तीन बजे चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गैस कटर से लोहे का गेट काटा और फिर शीशा तोड़कर उनके घर में घुस गए। 
विज्ञापन


एक बदमाश के हाथ में तमंचा और तीन बदमाशों के हाथ में चाकू थे। दंपती को बंधक बनाकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए और चार लाख के जेवर लूट लिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि लुटेरों ने सारा सामान बांधने के बाद जाने से पहले बुजुर्ग दंपति के पैर छूकर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि हमें माफ कर दीजिए। हम छह महीने बाद पैसे और जेवर लौटा देंगे। उन्होंने जाते वक्त दंपती को 500 रुपये भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed